सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: गायत्री परिवार नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए व्यसन मुक्ति अभियान चला रहा है। शुक्रवार को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के मौके पर स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर गायत्री परिवार ज्योति टॉकीज चौराहा एमपी नगर में शाम को मानव श्रृंखला बनाकर जनमानस को नशे से होने वाली परेशानी और नशामुक्त जीवन के फायदे बताएगा।

इस मौके पर ज्योति टॉकीज चौराहे से मिलन रेस्टोरेंट तक रैली निकाली जाएगी, नुक्कड़ नाटक किया जाएगा और नशा करने से होने वाली दुर्गति पर टेलीफिल्म भी दिखाई जाएगी। बता दें कि गायत्री परिवार की अलग-अलग शाखाएं अभियान के तहत शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नशा छोड़ने की अपील कर रही हैं। लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताने के साथ ही उससे उपजने वाली समस्याओं के बारे में भी बता रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों में भूत-प्रेत का रूप बनाकर युवा और बच्चे नशा न करने का संदेश दे रहे हैं।