सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पं.खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान चिकित्सालय, भोपाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के कुल 37 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्त संग्रह की व्यवस्था के लिए हमीदिया अस्पताल, भोपाल की रक्त संग्रह टीम अपनी विशेष रक्तदान बस के साथ संस्थान पहुँची। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना था।

शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि रक्तदाताओं में ओ-नेगेटिव एवं एबी-नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त समूह भी पाए गए। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में दुर्लभ रक्त समूहों की उपलब्धता और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। शिविर के सफल आयोजन में रोग निदान विभाग की विभागाध्यक्ष रीता सिंह, भारती ददलानी एवं संगीता उइके तथा स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष बसंती गुरु ने विशेष तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश शुक्ला, अस्पताल अधीक्षक हरिप्रकाश शर्मा, आर. के. पति, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के प्रभारी मनोज रावत तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी पवन किरार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक से श्वेता एवं जे.पी. अस्पताल के रेड रिबन क्लब से अंतिशा दुबे ने भी आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दिया। समस्त समन्वयकों, चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने समाज सेवा, मानवीय संवेदना एवं जनकल्याण के प्रति संस्थान के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #सफल #सहभ #इसक #अपन #खुशीलालआयुर्वेदमहाविद्यालयमें