सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग खेल परिसर में अंतर महाविद्यालयीन पुरुष एवं महिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 22 महाविद्यालयों के लगभग 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. समर बहादुर सिंह, कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा ध्वज संकेत देकर किया गया। ध्वज संकेत मिलते ही सभी धावकों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ दौड़ प्रारंभ की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो शशांक शेखर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. आलोक मिश्रा, प्रतियोगिता आयोजन सचिव डॉ. दिलीप राठौड़, क्रीड़ा अधिकारी श्री रवीन्द्र कौशिक, डॉ अक्षय लोधी डॉ चंद्रभान डॉ पूनम सिंह ,श्याम मिश्रा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, सहनशक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #वरण #लगभग #250 #सहभ #अंतरमहाविद्यालयीनक्रॉसकंट्री