सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवागत आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक राघवेन्द्र सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सिंह ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा कर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान आई.टी. युग में मण्डी बोर्ड को भी सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी है। उन्होंने विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, कार्यप्रणाली को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर संचालक अमन पस्तोर, संगीता ढोके, संयुक्त संचालक एस.के. कुमरे एवं नितिन कोल्हे, उप संचालक रश्मि कश्यप, अविनाश पाठे एवं सोना जायसवाल, चीफ प्रोग्रामर संजीव अग्निहोत्री, सहायक संचालक योगेश नागले सहित मण्डी बोर्ड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवागत आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #पणन #रहण #अवसर #अपर #राघवेन्द्रसिंहनेकृषि