सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा "आदिशक्ति पर्व" के पावन अवसर पर "चौंसठ योगिनी परंपरा: यंत्र मंत्र एवं तंत्र' विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर पूजा सक्सेना, पुरातत्वविद उपस्थित रही ,जिन्होंने चौंसठ योगिनी परंपरा में यंत्र मंत्र एवं तंत्र की उपादेयता पर प्रकाश डाला, साथ ही भारत में स्थित अनेक चौंसठ योगिनी मंदिरों के स्थापत्य,संस्कृति एवं उनकी ऐतिहासिकता कीजानकारी छात्राओं को प्रदान की ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिमा यादव ने अपने उदबोधन के माध्यम से छात्राओं को "आदिशक्ति" की महिमा से अवगत कराया एवं उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति परंपराओं में चौंसठ योगिनी परंपरा का विशेष महत्व है उनका कहना है कि मंत्र ध्वनि ऊर्जा का विज्ञान है और तंत्र मानसिक व शारीरिक ऊर्जा को प्रतिबंधित करने का प्रबंध करने की तकनीकी है इस अवसर पर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में यंत्र मंत्र व तंत्र के द्वारा युवा वर्ग अवसाद एकाग्रता एवं तनाव प्रबंधन एवं आध्यात्मिक व आंतरिक विकास में किस प्रकार सहायक हो सकते हैं और वर्तमान समय में सेल्फ केयर टूल के रूप में इसे समझना जरूरी है जो युवा वर्ग के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा इस कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन इतिहास विभाग की डॉक्टर कविता बघेल, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमति कल्पना जाम्भुलकर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं छात्राओ ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #षयक #एनएन #टवर #आईट #अवसर #उपस #उनक #आदिशक्तिपर्वपरचौंसठ