सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित स्कोप डिफेंस एकेडमी के तीन विद्यार्थियों हर्ष सिंह चौहान, आदित्य बेल्गे एवं आध्यायन पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एकेडमी और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है।

स्कोप डिफेंस एकेडमी के निदेशक मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए निरंतर अभ्यास, समर्पण और सही मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य अभ्यर्थियों को भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और संस्थान में उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दर्शाती है।

एसजीएसयू के कुलगुरु विजय सिंह एवं कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करियर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।स्कोप डिफेंस एकेडमी में रक्षा सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। एकेडमी की प्रशिक्षण टीम में मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव सहित भारतीय थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के अनुभवी प्राध्यापक शामिल हैं। विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ रक्षा सेवाओं में चयन के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनड #एनएन #टवर #आईट #सफलत #उपलब #जनरल #स्कोपडिफेंसएकेडमीके