सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी साइंस, भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल के तत्वावधान में आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कैंपस, कोलार रोड, भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में एसआईआरटी, ओरिएंटल, सिस्टेक गांधीनगर, सिस्टेक रातीबड़, सती विदिशा, यूआईटी आरजीपीवी, जेएनसीटी, टीआईटी एवं एलएनसीटी सहित विभिन्न संस्थानों की 50 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने सिस्टेक रातीबड़ को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एसआईआरटी ने सिस्टेक गांधीनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआईआरटी को 2-1 से पराजित कर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:- सिंगल्स: एसआईआरटी की अनन्या ने एलएनसीटी की दिव्या सिंह को 21-1 से हराया।- डबल्स: एलएनसीटी की दर्शना जैन एवं श्रेया की जोड़ी ने एसआईआरटी की अनन्या शर्मा एवं तनीषा को 21-15 से पराजित किया।- रिवर्स सिंगल्स: एलएनसीटी की दिशा जैन ने एसआईआरटी की श्रेयांशी को 21-1 से हराकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नलिनी मिश्रा, डीन, एलएनएमसी एवं रिसर्च सेंटर; पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी; रेनू यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन, एलएनसीटी द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एलएनस #आरज #एनएन #टवर #आईट #Rgpv #2026 #एलएनसीटीनेआरजीपीवीनोडल