सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल रायसेन रोड के एलएनसीटी परिसर में आयोजित रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025-26 में शिक्षकों और शोधकर्ताओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। समारोह में करीब 60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समूह के शोधकर्ताओं ने शैक्षणिक वर्ष के दौरान लगभग 700 शोध-पत्र, 500 से अधिक बौद्धिक संपदा अधिकार और 50 से अधिक शोध एवं विकास अनुदान हासिल किए।इस आयोजन के जरिए एलएनसीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शिक्षा के साथ अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित हुए शोधकर्ता
रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड्स के तहत विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और शोधार्थियों को सम्मान दिया गया। इनमें शोध-पत्रों, पुस्तकों, पुस्तक अध्यायों, कॉन्फ्रेंस पेपर्स, पेटेंट एवं अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों और शोध परियोजनाओं से जुड़ी उपलब्धियां शामिल रहीं। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय फंडिंग एजेंसियों से प्राप्त शोध अनुदानों को भी सम्मान का आधार बनाया गया। विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को लगभग 60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
700 शोध-पत्र और 250 से अधिक पुस्तकें बनीं उपलब्धि का आधार एलएनसीटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर–रिसर्च एंड डेवलपमेंट अभिनेीत गोयल ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के शोध परिणामों की जानकारी दी। उनके अनुसार, समूह के विभिन्न संस्थानों ने इस अवधि में कई प्रमुख उपलब्धियां हासिल कीं। लगभग 700 शोध-पत्र प्रकाशित किए गए, 500 से अधिक IPR उपलब्धियां दर्ज की गईं, 250 से अधिक पुस्तकें और पुस्तक अध्याय सामने आए, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में कई प्रस्तुतियां दी गईं और 50 से अधिक शोध एवं विकास अनुदान प्राप्त हुए, जिनकी कुल राशि 1.5 करोड़ रुपये रही। इन उपलब्धियों
को समूह के अनुसंधान कार्यों की प्रमुख सफलताओं के रूप में मान्यता दी गई।शोध को पेटेंट, तकनीक और सामाजिक समाधान में बदलने पर जोर*
गोयल ने कहा कि शोध की सफलता केवल प्रकाशनों की संख्या से तय नहीं होती। शोध के परिणामों को उपयोगी तकनीक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समाधानों, पेटेंट, स्टार्टअप, उद्यमिता और समाज के काम आने वाले नवाचारों में बदलना भी जरूरी है।उन्होंने बताया कि एलएनसीटी ग्रुप अब उच्च प्रभाव वाले शोध प्रकाशनों, ट्रांसलेशनल रिसर्च, पेटेंट के व्यावसायीकरण, उद्योग-अकादमिक सहयोग और प्रतिस्पर्धात्मक शोध अनुदानों पर विशेष ध्यान दे रहा है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध साझेदारियों को भी आगे बढ़ाने की योजना है। ए आई से लेकर मेडिकल टेक्नोलॉजी तक कई क्षेत्रों में शोध
एलएनसीटी ग्रुप के शिक्षक और शोधकर्ता विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और सामाजिक विषयों से जुड़ी आधुनिक शोध विधाओं पर काम कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी शामिल है वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे और सेक्रेटरी अनुपम चौकसे सहित एलएनसीटी समूह के कुलपति, डीन, निदेशक, प्राचार्य और वरिष्ठ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर समूह ने युवा शोधकर्ताओं को अधिक अवसर देने और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के अपने संकल्प को दोहराया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एलएनस #2025 #एनएन #टवर #आईट #धकर #उपलब #एलएनसीटीपरिसरमेंरिसर्च