सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुना | नवनिर्मित प्रधान डाकघर अशोकनगर का लोकार्पण संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा किया जायेगा | कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार के योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर अशोकनगर में नवीन बिल्डिंग का लोकार्पण संचार मंत्री ज्योतिरादित्य जी सिंधिया के द्वारा किया जायेगा | भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा.निर्देशों के अनुरूप अशोकनगर प्रधान डाकघर के पुराने भवन के स्थान पर करीब 2 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित किया गया हे | अशोकनगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुये डाकघर भवन को आधुनिक आकर्षक एवं नागरिक केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है
एसपीए के डिजाइन संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप डाकघर भवन के बाहरी एवं आंतरिक स्वरूप को आधुनिक एवं आकर्षक बनाया गया है । प्रमुख रूप से "जन सेवा कनेक्ट " एक बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आम जनता को डाक विभाग की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की परिकल्पना है । यह युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों के लिये उपयोगी होगा । अशोकनगर प्रधान डाकघर आधुनिकीकरण केवल भवन के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि डाकघर को आधुनिक एवं नागरिक केंद्रित जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर सेवा वातावरण के माध्यम से नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल, पासपोर्ट तथा अन्य डाक एवं वित्तीय सेवायें अधिक सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है ।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #कनगर #कघर #भवन #एनएन #टवर #आईट #नवन #सिंधियाकरेंगेअशोकनगरप्रधान