सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल शरद ऋतु की मंद मंद बयार, नवरात्रि की उमंग और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच सत्य साई महिला महाविद्यालय एवं सत्य साई विधि महिला महाविद्यालय भोपाल का परिसर उत्सव के रंगों में सराबोर हो उठा। अवसर था गरबा महोत्सव एवं स्टॉल प्रदर्शनी का जिसमें लोक संस्कृति की लय और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोनों एक साथ मुखर हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन से हुआ। इस अवसर पर द इंडियन रूटज की ब्रांड ओनर एवं सामाजिक उद्यमी मीता वाधवा तथा सत्य साई महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्रा संघ सृजन की अध्यक्षएवं पुरातत्व विद पूजा सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य रेनू मिश्रा तथा विधि महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू बाजपेई , आई क्यू ए सी इंचार्ज नीना अरोरा, पूर्णिमा जोशी एवं छात्र संघ प्रभारी शोभना श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि द इंडियन रूटज की ब्रांड ओनर एवं सामाजिक उद्यमी मीता वाधवा ने उद्बोधन में छात्राओं को परंपरा से जुड़े रहते हुए आधुनिक अवसरों को अपनाने तथा आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्सव केवल मनोरंजन ही नहीं अपितु सामाजिक जुड़ाव सांस्कृतिक चेतना और नारी सशक्तिकरण का माध्यम भी है। पूर्व छात्रा संघ की अध्यक्ष पूजा सक्सेना की उपस्थिति ने वर्तमान छात्राओं को यह विश्वास दिया कि इसी परिसर से निकलकर वे भी समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकती हैं। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने, एवं प्राध्यापिकाओं ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। गोलाकार घेरे में घूमती छात्राओं की सामूहिक ऊर्जा यह संदेश दे रही थी की संस्कृति तब तक जीवित रहती है जब तक नई पीढ़ी उसे उमंग के साथ जीती है।

महोत्सव का दूसरा आकर्षक पक्ष रहा स्टॉल प्रदर्शनी छात्राओं ने खान पान, हस्तशिल्प,सजावटी सामग्री और पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल लगाए। स्वादिष्ट व्यंजनों की सुगंध और हस्तनिर्मित कलाकृतियों की सुंदरता ने सभी को खूब लुभाया। स्टॉल के माध्यम से छात्राओं ने न केवल अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की बल्कि प्रबंधन, संवाद और व्यावसायिक कौशल का व्यावहारिक ज्ञान अनुभव भी प्राप्त किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #गरब #रदर #एनएन #टवर #आईट #शरद #नवर #गरबामहोत्सवऔरस्टॉल