ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रामायण’ में सीता और ‘यशोमति मैया के नंदलाला’ में यशोदा का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस नेहा सरगम को मिर्जापुर सीरीज में सलोनी भाभी के रूप में काफी लोकप्रियता मिली है। जब नेहा को इस सीरीज में काम करने का ऑफर मिला, तो उनके पेरेंट्स ने उन्हें स्वच्छ काम करने की सलाह दी थी। लेकिन जब सीजन 3 में इंटीमेट सीन की बात सामने आई, तो नेहा काफी परेशान हो गईं और खूब रोईं।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान नेहा ने अपने करियर, स्ट्रगल और माता-पिता के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर चर्चा की।

मिर्जापुर 3 में इंटीमेट सीन से घबराई नेहा नेहा ने बताया कि जब उन्हें मिर्जापुर के तीसरे सीजन में इंटीमेट सीन करने के बारे में बताया गया, तो वह शॉक्ड हो गईं। उन्होंने कहा, “मैं पहले ही बता चुकी थी कि इस तरह के सीन नहीं कर पाऊंगी। जब मैंने स्क्रिप्ट अपनी बहन को पढ़ने के लिए दी, तो उसने भी कहा कि तुम यह कैसे करोगी? मैं रोने लगी। मम्मी ने समझाया कि सभी तो आजकल ऐसा ही कर रहे हैं, लेकिन मैं इस सीन को करते वक्त बहुत नर्वस थी।”

सिंगिंग से एक्टिंग तक का सफर नेहा ने कहा कि वह शुरू में सिंगिंग में करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन इंडियन आइडल में उनकी भागीदारी के बाद उन्हें एक्टिंग में पहला मौका मिला। राजन शाही के सीरियल ‘चांद छुपा बादल में’ से उनकी एक्टिंग की शुरुआत हुई।

वेब सीरीज में टीवी कलाकारों को नहीं मिलता सही मौका नेहा का मानना है कि टीवी कलाकारों को वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “कास्टिंग करने वाले हमेशा तय मानकों पर ही चलते हैं, और उन्हें रिस्क लेना पसंद नहीं है। यही वजह है कि टीवी कलाकारों को फिल्मों या वेब सीरीज में सही मौके नहीं मिलते।”

इंडस्ट्री को सुरक्षित माना नेहा ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में कभी कोई शॉकिंग एक्सपीरियंस नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “मैं खुद को इंडस्ट्री में बाहरी दुनिया से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं। यहां के लोग बहुत प्रोफेशनल हैं।”

स्ट्रगल और ड्रीम रोल नेहा का कहना है कि उनका सबसे बड़ा स्ट्रगल वही काम चुनना है, जिसमें वह सहज महसूस करती हैं। ड्रीम रोल के बारे में उन्होंने कहा कि समय के साथ उनकी पसंद बदलती रहती है, लेकिन फिलहाल वह किसी इंवेस्टिगेटिव रोल को करना चाहती हैं।