ITDC India e-Press / Agencies

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों का जमावड़ा

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: मुंबई में 5 नवंबर की शाम मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का शानदार जमावड़ा देखने को मिला। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की साथ में एंट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दोनों हाथों में हाथ थामे पहुंचे और कैमरों के सामने एक-दूसरे के साथ पोज दिए। लंबे समय बाद दोनों की इस तरह की संयुक्त सार्वजनिक उपस्थिति ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा।

ऐश्वर्या लाल रंग की सुनहरी कढ़ाई वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि अभिषेक ने काले रंग का शेरवानी स्टाइल आउटफिट पहना था। दोनों ने साथ तस्वीरें खिंचवाईं और एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए।

मलाइका के साथ दिखे हर्ष मेहता पार्टी में मलाइका अरोड़ा गुलाबी और सफेद रंग के चमकदार लहंगे में पहुंचीं। उनके साथ कारोबारी हर्ष मेहता भी नजर आए, जिन्हें मीडिया रिपोर्ट्स में उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। वहीं, मलाइका के पूर्व साथी अर्जुन कपूर भी इस समारोह में मौजूद रहे।

करीना का ग्लैमरस अंदाज करीना कपूर खान सुनहरी और सिल्वर चमक वाली साड़ी में पार्टी में पहुंचीं। उनके साथ पति सैफ अली खान भी थे। इसके अलावा अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ पहुंचे। काजोल बेटी न्यासा के साथ नजर आईं, जबकि माधुरी दीक्षित पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं।

पार्टी में जाह्नवी कपूर, दिशा पाटनी, विक्की कौशल, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, करण जौहर, सारा अली खान और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी शिरकत की। सितारों के पारंपरिक और ग्लैमरस परिधानों ने इस शाम को खास बना दिया।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #ऐश्वर्या #अभिषेक #हाथों #हाथ #थामे #दिवाली #पार्टी #ऐश्वर्याअभिषेकहाथोंमें