सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: बॉलीवुड में दिवाली का जश्न जारी है। इसी सिलसिले में फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने मुंबई में अपनी सालाना दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान समेत फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। 3 नवंबर की शाम आयोजित इस समारोह में सलमान की एंट्री खास आकर्षण रही। अभिनेता ने पैपराजी के सामने पोज दिए और उनके अभिवादन का जवाब भी दिया।
सलमान खान इस मौके पर ब्लैक कैजुअल शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आए। उनके लुक ने फोटोग्राफर्स और प्रशंसकों का ध्यान खींचा। तस्वीरें खिंचवाते समय एक पैपराजी ने उनसे कहा, “भाई, सबसे अच्छे आप लग रहे हो।” इस पर सलमान ने मुस्कुराते हुए “थैंक यू” कहा। पार्टी में उनकी फिट और पहले से ज्यादा स्लिम नजर आ रही पर्सनैलिटी भी चर्चा में रही।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी समारोह में शिरकत की। वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं। वहीं शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पार्टी में पहुंचीं और कैमरों के सामने पोज दिए। बॉबी देओल भी पत्नी तान्या के साथ समारोह में शामिल हुए।
पार्टी में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप, मृणाल ठाकुर, जेनेलिया डिसूजा, खुशी कपूर, सान्या मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और सिद्धांत चतुर्वेदी सहित कई कलाकार मौजूद रहे। सितारों की मौजूदगी से रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी फिल्मी जगत की चर्चित शामों में शामिल हो गई।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #रमेश #तौरानी #दिवाली #पार्टी #पहुंचे #सलमान #खान #रमेशतौरानीकीदिवाली