ITDC Cinema
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: नाना के गुस्से से डरे यशपाल ने पहले ही रखी थी शर्त
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनके साथ काम करने से पहले अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी उनके गुस्से के कई किस्से सुने थे। यही वजह थी कि फिल्म ‘अब तक छप्पन’ में काम करने का प्रस्ताव मिलने पर यशपाल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ही अपनी शर्त साफ कर दी थी। हालांकि, साथ काम करने के बाद नाना को लेकर उनकी राय पूरी तरह बदल गई और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
यशपाल शर्मा ने हाल ही में फिल्म ‘झाड़ फूंक’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म के सिलसिले में पहली मुलाकात नाना के लोखंडवाला स्थित घर पर हुई थी। दरवाजा खोलते ही नाना ने उनके हाथ की ओर एक सेब उछाल दिया। यशपाल ने सेब पकड़ लिया। इसके बाद नाना ने कहा कि वह फिल्म में काम कर रहे हैं। यशपाल के लिए यह मुलाकात काफी अलग और हैरान करने वाली थी।
कॉन्ट्रैक्ट से पहले रखी थी दो टूक बात यशपाल ने बताया कि जब वह कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पहुंचे तो उन्होंने निर्देशक समित अमीन के सामने अपनी आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने नाना के गुस्से और सेट पर उनके व्यवहार के बारे में काफी कुछ सुन रखा है। यशपाल ने साफ कहा था कि अगर नाना ने उन पर हाथ उठाया तो वह भी दोगुना जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गाली दी गई तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे।
साथ काम कर बदली धारणा यशपाल के मुताबिक, नाना के साथ काम करने के बाद उनका अनुभव बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने नाना को अपने करियर के सबसे बेहतरीन सह-कलाकारों में से एक बताया। यशपाल ने कहा कि नाना ने फिल्म में उनका एक भी सीन नहीं कटवाया और उनके काम को पूरा सम्मान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े स्टार होने के बावजूद नाना बेहद सहज और जमीन से जुड़े हुए इंसान थे। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बन गई थी। यशपाल का कहना है कि किसी व्यक्ति के बारे में दूसरों से सुनी बातों के आधार पर राय बनाने के बजाय उसे खुद जानना जरूरी है।