सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल:
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर फिल्म जगत में चिंता बढ़ गई है। मुंबई स्थित अपने आवास ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों से साप्ताहिक मुलाकात के दौरान अमिताभ बच्चन इस बार बुलेटप्रूफ कांच के सुरक्षा घेरे में नजर आए। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। इस घटनाक्रम के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्मी हस्तियों और उनके परिवारों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।
AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने 3 नवंबर को लिखे पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय में फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों को निशाना बनाकर गोलीबारी, हमले और जबरन वसूली की धमकियों की घटनाएं सामने आई हैं। संगठन ने अमिताभ बच्चन के बुलेटप्रूफ सुरक्षा घेरे में प्रशंसकों से मिलने को चिंताजनक बताते हुए कहा कि चार दशक से अधिक समय से चली आ रही उनकी रविवार की परंपरा अब सुरक्षा के नए इंतजामों के बीच जारी है।
पत्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, सैफ अली खान पर हमला, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग और कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ी घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े हालिया गोलीबारी मामले को भी गंभीर बताया।
AICWA ने प्रधानमंत्री से फिल्मी हस्तियों और उनके परिवारों को पुख्ता सुरक्षा देने, कथित गैंगस्टर और वसूली नेटवर्क पर कार्रवाई करने तथा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा आपराधिक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालतों में कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि मुंबई में कानून-व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है, ताकि फिल्म उद्योग भयमुक्त माहौल में काम कर सके।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #अमिताभ #सुरक्षा #Aicwa #मोदी #लिखा #पत्र #सीएनएन #अमिताभकीसुरक्षापर