सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट वन’ की रिलीज से पहले मुंबई में 3 नवंबर को विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर भी पहुंचीं। तीनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ा।

रणबीर कपूर मैरून कुर्ते और डेनिम जींस में नजर आए, जबकि आलिया भट्ट ने सी-ग्रीन साड़ी के साथ आकर्षक ब्लाउज पहना था। नीतू कपूर भी उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। आलिया और नीतू की साथ में एंट्री ने फोटोग्राफर्स का ध्यान खींचा।

स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रवि दुबे का एक खास अंदाज चर्चा में रहा। फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे ने अभिनेता सनी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सनी देओल ने भी उन्हें गले लगाकर स्नेह जताया। फिल्म में सनी हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम में रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं। इनके अलावा विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी भी नजर आए। काजल अग्रवाल अपने बेटे के साथ पहुंचीं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #रामायण #स्पेशल #स्क्रीनिंग #जुटे #बॉलीवुड #सितारे #सीएनएन #रामायणकीस्पेशलस्क्रीनिंग