सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: हॉरर फिल्मों और भूतों से जुड़े किस्से अक्सर लोगों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं। अभिनेता यशपाल शर्मा, सुम्बुल तौकीर खान और हर्ष राजपूत ने अपनी फिल्म ‘झाड़ फूंक’ को लेकर बातचीत में बचपन के डर, झाड़-फूंक के अनुभव और डरावनी घटनाओं से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान यशपाल शर्मा ने बताया कि हॉलीवुड निर्देशक अल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्म ‘द बर्ड्स’ ने उन्हें इतना डराया था कि कई दिनों तक वे पक्षियों से घबराते रहे।
सुम्बुल तौकीर खान ने हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान का एक अनुभव सुनाया। उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र में वह एक होटल में अकेली रुकी थीं। रात में टीवी पर हॉरर फिल्म ‘द ग्रज’ देख रही थीं, तभी कमरे के बाहर अजीब आवाजें सुनाई देने लगीं। दरवाजा खोलने पर कोई नजर नहीं आया। इसके बाद अचानक तेज आवाज के साथ खिड़की खुल गई और पर्दा हवा में उड़ने लगा। वह डरकर कमरे से बाहर निकल आईं और रोने लगीं। बाद में पता चला कि उस रात तूफान आया था और खिड़की ठीक से बंद नहीं थी।
हर्ष राजपूत से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी भूत मिल जाए तो वे क्या करेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सबसे पहले पूछेंगे कि आखिर वह रहता कहां है और उसकी कहानी क्या है। सुम्बुल ने कहा कि वह भूत से उसकी मौत और अधूरे काम के बारे में जानना चाहेंगी। फिल्म के निर्देशक राजन रामगोपाल वर्मा ने बताया कि ‘झाड़ फूंक’ में आस्था और अंधविश्वास के बीच के अंतर को दिखाया गया है। फिल्म 30 अक्टूबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #बर्ड्स #देखकर #डरे #यशपाल #शर्मा #सुम्बुल #सुनाया #दबर्ड्सदेखकरडरे