सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: केंद्रित संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम इमलिया में 1 मार्च 2024 तक आयोजित किया जा रहा है |
विशेष शिविर के बौद्धिक सत्र में भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना के उप कार्यक्रम सलाहकार श्री अशोक श्रोत्रीय सर, एवं क्षेत्रीय केंद्र मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के युवा अधिकारी श्री राजकुमार वर्मा, श्री राजकुमार मालवीय संस्कृति मंच भोपाल द्वारा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया |
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि अशोक श्रीत्रिय ने कहा की आप सभी एनएसएस से जुड़कर विशेष कार्य कर रहे हैं, साथ ही आप संस्कृत के छात्र हैं इसलिए आपका दायित्व और बढ़ जाता है अतः आपको एनएसएस में रहकर एवं संस्कृत छात्र होने के नाते अच्छे-अच्छे काम करने चाहिए एवं अपने चरित्र का निर्माण सही दिशा में करना चाहिए|
अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहिए जिससे समाज में आपको एक आदर्श की तरह देखा जाए एवं आपके पद चिन्हों पर अन्य लोग भी चलें, युवा अधिकारी राजकुमार वर्मा ने अपने एनएसएस के अनुभव साझा करते हुए एनएसएस की गतिविधियोंसे अवगत कराया, राजकुमार मालवीय ने गौमाता ,एवम गोबर से बनाई जाने वाली विभिन्न चीजों के बारे में बताया,प्रातः काल स्वयंसेवक कौन है और पुलिस मेडिटेशन के प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान का प्रशिक्षण प्राप्त किया साथ ही ग्राम में नालियों की सफाई तालाब के किनारे पड़े हुए कचरे की सफाई जन जागरूकता रैली एवं नारा लेखन का कार्य किया।