सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: निटर भोपाल ने सुपरकैपेसिटर बनाने वाली इंडस्ट्री कैसेंड्रा माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक सोलन हिमाचल प्रदेश के साथ एमओयू कर एक नया आयाम जोड़ा हे। निटर निदेशक सी. सी. त्रिपाठी ने कहा की बैट्री और कैपेसिटर को मिलकार सुपर कैपेसिटर बनाया जाता है।
निटर भोपाल ने सुपरकैपेसिटर बनाने वाली इंडस्ट्री कैसेंड्रा माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक सोलन हिमाचल प्रदेश के साथ एमओयू कर एक नया आयाम जोड़ा हे। निटर निदेशक सी. सी. त्रिपाठी ने कहा की बैट्री और कैपेसिटर को मिलकार सुपर कैपेसिटर बनाया जाता है।
जो जल्दी चार्ज होता है और देर तक चलता है। हम लोग जो बैट्री इस्तेमाल करते हैं, चाहे वह मोबाइल की हो या गाड़ियों की, वह देर से चार्ज होती है और जल्द चार्जिंग खत्म हो जाती है। इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुपर कैपेसिटर की खासियत यह है कि वह जल्दी चार्ज होगा और देर तक चलेगा। ।
आज सुपरकैपेसिटर का उपयोग लॉन्ग टर्म कॉम्पैक्ट एनर्जी स्टोरेज के बजाय कई फ़ास्ट चार्ज/डिस्चार्ज चक्रों की आवश्यकता वाले अनुप्रयोगों में किया जाता है ऑटोमोबाइल, बसों, ट्रेनों, क्रेन और लिफ्ट में, जहां उनका उपयोग रिजेनेरटिव ब्रैकिंग, फ़ास्ट चार्जिंग के लिए किया जाता है। बैटरी का चार्जिंग टाइम ज्यादा होने ,ज्यादा स्पेस कवर करने की तुलना में सुपरकैपेसिटर की लाइफ ज्यादा होती हे एवं साधारण कैपेसिटर की तुलना लगभग सौ गुना एनर्जी स्टोर करता हे।
उल्ल्खनीय हे की निटर भोपाल हॉल ही में ऑउटसौर्सेड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसेट) के लिए स्किलिंग सेंटर प्रारम्भ करने जा रहा हे। इस सेंटर में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से रिलेटेड हर तरह की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में स्किल्ड मेन पावर तैयार हो सके।
इस केंद्र में असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग एंड पैकेजिंग जैसी क्षमताओं का विकास किया जायेगा। इस एमओयू के माध्यम से निटर भोपाल अपने यहाँ सुपर कैपेसिटर की पैकेजिंग का कार्य भी करेगा। इस एमओयू के माध्यम से स्टूडेंट एवं फैकल्टी को ट्रेनिंग ,रिसर्च, कंसल्टेंसी के क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एक्सपीरिएंस मिलेगा। इस अवसर पर कैसेंड्रा माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक के डायरेक्टर राधेश्याम राय ,निटर भोपाल के डीन कॉर्पोरेट एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स पी. के. पुरोहित , पल्लवी भटनागर ,चीफ टेक्निकल अफसर पी के खन्ना , संजय त्रिपाठी भी उपस्थित थे।