सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सागर ग्रुप के NAAC और NBA मान्यता प्राप्त सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सिस्टेक कॉलेज) ने बी. टेक कर रहे छात्रों के शैक्षणिक स्तर को अंतर्राष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बनाने के लिए मलेशिया की पेरडाना यूनिवर्सिटी के साथ एम.ओ.यू (MoU) किया है। अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग को मजबूत करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना, छात्रों और संकायों विनिमय कार्यक्रमों को सुविधाजनक बनाना एवं नवाचार को बढ़ावा देना रहा।
वर्चुअल समारोह में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर करने हेतु पेरडाना यूनिवर्सिटी मलेशिया से कुलपति डॉ. मोहम्मद स्तफा इशाक, एवं डीन ऑफ़ फैकल्टी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. अज़्वीन बिन अब्दुल्ला और सिस्टेक भोपाल की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. ज्योति देशमुख और प्रिंसिपल डॉ. मनीष बिल्लोरे शामिल हुए। इस साझेदारी के माध्यम से सिस्टेक और पेरडाना यूनिवर्सिटी आपसी विकास और नवाचार की यात्रा शुरू करने के लिए तत्पर रहेंगे। यह सहयोग दोनों संस्थानों के छात्रों, शोधकर्ताओं और अन्य सदस्यों के लिए इंटर डिसिप्लिनरी पहल में शामिल होने के रोमांचक अवसर प्रदान भी करेगा। जिससे वैश्विक स्तर पर सार्थक प्रभाव पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय सहयोग की इस यात्रा पर आगे बढ़ते हुए सिस्टेक को शिक्षा, अनुसंधान और वैश्विक जुड़ाव में उत्कृष्टता के लिए सागर ग्रुप के मैंनेजिग़ डायरेक्टर सिद्धार्थ ने टीम सिस्टेक को शुभकामनाएं प्रेषित की है । .