सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा संकल्प युवा संगठन भोपाल ने रविवार को राजधानी के दो अलग अलग स्थानों पर सेवा दिवस मनाया। पहला कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दृष्टिहीन बच्चों के बीच जाकर मनाया। जिसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर समा बांध दिया। समिति के ओर से बच्चों को स्वल्पाहार और कैप का वितरण किया गया।
फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले बच्चों बर्थडे किया सेलिब्रेट
इसके बाद समिति के सदस्य लालघाटी स्थित फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले बच्चों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने छात्र सुरेंद्र और शुभी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं खिलौने भी वितरित किए गए। गिफ्ट और सेलिब्रेशन से छात्रों के चेहरे पर खुशियां देखने को मिली।
फ्लाईओवर पाठ शाला के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने वाली विनीत तोमर ने बताया कि सेवा दिवस के मौके पर बच्चों ने कवितायें और कहानियां सुनाई। साथ ही नियमित पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के सदस्य यश जैन,दीपक साकरे, राजेश साहू, सुमित मालवीय, संदीप कोतकर, प्रभात कुशवाह, सचिन सोलंकी, विवेक श्रीवास्तव ज़ोएब मौजूद रहे।
सेवा संकल्प युवा संगठन के संयोजक प्रकाश मालवीय ने बताया कि हमारे संगठन के सदस्य अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मानते हैं। हमारा उद्देश्य है कि वह इन छात्रों के बीच रहकर उनके साथ समय व्यतीत करें एवं उनकी खुशियों का हिस्सा बने।