स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी ,स्कोप डिफेंस अकादमी एवं निशम – द जनरल्स अकादमी द्वारा 22 दिसंबर से विशेष प्रशिक्षण बैच की शुरुवात की जा रही है । यह पहल सशस्त्र सेनाओं की सेवाओं के लिए आयोजित होने वाले सेलेक्शन सर्विस बोर्ड (एसएसबी) लिखित परीक्षा,फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को केंद्रित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
दो सप्ताह की इस विशेष प्रशिक्षण में एसएसबी चयन प्रक्रिया के सभी प्रमुख चरणों को समाहित किया गया है। प्रशिक्षण के अंतर्गत स्क्रीनिंग टेस्ट, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार की तैयारी, तथा एसएसबी आउटडोर एवं जीटीओ (ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर) गतिविधियाँ शामिल होंगी, जिससे अभ्यर्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह है कि प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों एवं पूर्व एसएसबी अफसरों द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को वास्तविक मूल्यांकन प्रक्रिया की गहन समझ और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना एसजीएसयू का मूल उद्देश्य है। स्कोप डिफेंस अकादमी द्वारा प्रारंभ किया गया यह विशेष एसएसबी प्रशिक्षण कार्यक्रम भावी सैन्य अधिकारियों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को आत्मविश्वास और व्यावहारिक दक्षता प्रदान करेगा।”
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरु विजय सिंह और कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से स्कोप डिफेंस अकादमी भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए भावी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं सही मार्गदर्शन प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रही है।
इस अवसर पर स्कोप डिफेंस अकादमी के हेड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं ऑफिसर लाइक क्वालिटीज विकसित करने पर केंद्रित है, जिससे वे एसएसबी साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी स्कोप कैंपस, एनएच-12, नर्मदापुरम रोड, मिसरोद के पास, भोपाल (म.प्र.) में संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु +91-7880083440, 0755-2432928 पर संपर्क करे और स्कोप डिफेन्स अकादमी की आधिकारिकवेबसाइट https://defence-academy.sgsuniversity.ac.in/ पर भी पंजीकरण कर सकते है पर संपर्क किया जा सकता है।
#स्कोपडिफेंसअकादमी #एसएसबीप्रशिक्षण #डिफेंसतैयारी #सेनाभर्ती #युवाप्रशिक्षण #राष्ट्रसेवा #एसएसबीइंटरव्यू #भारतीयसेना #डिफेंसकरियर