सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र में विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान एवं राष्ट्र के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित ओपन हाउस क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करना था।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #राष्ट्रीय #एकता #दिवस #विज्ञान #केंद्र #विविध #कार्यक्रम #राष्ट्रीयएकतादिवसपर