सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: संत हिरदाराम नगर भोपाल स्थित अमृतवेला सेंटर में ग्रंथ सुखमनी व जप साहिब का मना रहे ‘चालीहा’ उत्सव। यहां प्रतिदिन 4 से 6 भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकुवीर) का ऑन लाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से कीर्तन होता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगत अमृत वेले अपना नित नेम रचती है। एक दरबार का संचालन महिलाएं कर रही हैं।
इस मौके पर नानक रोटी की सेवा भी संत नगर सेंटर में जारी है। ट्रस्ट सेवाधारी सैकड़ों उन लोगो को गुरु की कृपा से लंगर पहुंचाते हैं । जहाँ कोई नहीं पहुंच पाता। जहाँ लोग जाने से कतराते हैं, ऐसे जरूरत मंद लोगों के पास हम नानक रोटी सेवा लेकर जाते है।
ट्रस्ट के सेवाधारी धीरज टिलवानी ने बताया कि इस सेंटर को भोपाल में 4 साल पूरे हो चुके हैं । धीरज के अनुसार यह सेंटर आधिकारिक रूप से पंजीकृत लिंक्ड सेंटर हो गया है। अमृत वेले सेवा की मिसाल बन चुका संत नगर भोपाल को मुंबई (अमृतवेला ट्रस्ट मेन सेंटर) से जोड़ा जा चुका है।