सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के भाषा विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर कुमार शर्मा, प्राचार्या डालिमा पारवानी एवं भाषा विभाग के प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन से हुआ। मुख्य वक्ता सुधीर कुमार शर्मा ने अपने मार्गदर्शक व्याख्यान में कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और संवेदनाओं की संवाहक है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने और हिंदी भाषा के व्यापक प्रयोग हेतु प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डालिमा पारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति गौरव की भावना रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित किए गए तात्कालिक भाषण, लेख,कविता लेखन और कहानी लेखन प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #तरण #वलन