मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने देश और दुनिया में सुरक्षा के मौजूदा हालात को लेकर चिंता जताई है। फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित चैट शो में पत्नी करीना कपूर के साथ पहुंचे सैफ ने कहा कि आज के दौर में लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने माना कि वर्तमान समय में दुनिया पहले की तुलना में अधिक असुरक्षित हो गई है।
शो के दौरान टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना और फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस पर सैफ ने कहा कि आज की दुनिया काफी अजीब और असुरक्षित जगह बन गई है। उनके मुताबिक, अब सुरक्षा की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस होने लगी है। सैफ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस दौरान करीना कपूर और करण जौहर की प्रतिक्रियाएं भी कैमरे में कैद हुईं।
सैफ की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग और फिल्मी हस्तियों को मिल रही धमकियों के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। कई कलाकारों ने अपनी निजी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।
शो में सैफ और करीना ने जनवरी 2025 में अभिनेता पर हुए चाकू से हमले की घटना को भी याद किया। करीना ने बताया कि उस रात सैफ को घायल देखकर वह बेहद घबरा गई थीं और मदद के लिए सड़क पर ऑटो रिक्शा रोकने दौड़ी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद कई महीनों तक उनकी नींद प्रभावित रही।
Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #सैफ #अली #खान #बोले #पहले #ज्यादा #असुरक्षित #सैफअलीखानबोले