सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, सेज यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से कम्युनिकेटिंग साइंस: स्ट्रेंथनिंग साइंटिफिक जर्नलिज्म फॉर नोलेज बेस्ड सोसायटी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक को सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में किया जा रहा है। कार्यशाला में एम पी सी एस टी के डायरेक्टर अनिल कोठारी, वरिष्ठ विज्ञान पत्रकार एनडीटीवी- पल्लव बागला, वरिष्ठ साइंटिस्ट डीएसटी- निमिष कपूर, इसरो एमसीएफ भोपाल,हेड- शैलेंद्र कुमार , वरिष्ठ साइंटिस्ट बीएसआईपी दिल्ली- मनीष मोहन गोरे, आविष्कार साइंस मैगज़ीन की संपादक -अंकिता मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एनडीटीवी- हिमांशु शेखर मिश्रा प्रमुख वक्ता होंगे । कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं विज्ञान जगत के प्रबुद्ध जन सादर आमंत्रित हैं। पत्रकारिता से जुड़े सभी सदस्यों के लिए रेजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रहेगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए 9131227136, पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यशाला की संयोजक वान्या चतुर्वेदी तथा सह-संयोजक हर्षिल पराडकर हैं।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #सहय #एनड #एसट #इसर #सेजयूनिवर्सिटीभोपालमें