सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल में डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से इटारसी विधुत शेड, बेसिक ट्रेनिंग सेंटर इटारसी मंडल के प्रशिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं उचित निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि कचरे को उसके प्रकार के अनुसार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में डालना आवश्यक है। इससे कचरे की पहचान एवं छंटाई आसान होती है तथा उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में हरे, नीले, लाल एवं काले रंग के डस्टबिन के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक रंग के डस्टबिन का उपयोग निर्धारित श्रेणी के कचरे के लिए किया जाना चाहिए। कचरे को शुरुआत में ही अलग-अलग रखने से मिश्रित कचरे की समस्या कम होती है और अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने, कचरे को इधर-उधर न फेंकने तथा निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों को अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण, उसका उचित संग्रहण तथा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में आवश्यक कदम हैं। भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से रेलकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ भारत के लक्ष्य में सहभागी बनने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #अपश #एनएन #टवर #आईट #आरएम #गदर #वयन #स्वच्छताअभियानमेंविद्यार्थियों