सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सागर पब्लिक स्कूल गांधीनगर में अभिभावकों और शिक्षकों के मध्य परस्पर संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को सागराइट्स ने सामुदायिक सहायकों की भूमिका के महत्व को बताया।
उन्होंने सेना के जवान, डॉक्टर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, अग्निशमन, पोस्टमैन, सेफ और किसान से समुदायों को जोड़ने के बारे में जानकारी दी।
सागराइट्स ने उनके योगदान को उजागर करने के लिए विभिन्न उदाहरणों का भी उल्लेख किया और समाज में किए गए कार्य और महत्व को सबको समझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सागराइट्स और अभिभावकों ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सागराइट्स ने विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
नन्हे सागराइट्स ने अपनी प्रस्तुति में समाज में विभिन्न प्रकार के सामुदायिक सहायकों की भूमिका के बारे में बताया, जो समुदाय के लिए सदैव में सदैव तत्पर रहते हैं।
सामुदायिक सहायकों ने अपने नि:स्वार्थ भाव से सेवा और उनके द्वारा काम को जताया और समुदाय की सुरक्षा से उसे जोड़ा।
अभिभावकों ने सामुदायिक सहायकों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सागराइट्स के साथ भाग लिया।
सागराइट्स द्वारा अक्षर की पहचान से सामुदायिक सहायकों के नाम को बनाना और अभिभावकों उनके बीच समन्वय पर आधारित गतिविधि ने सभी को रोमांचित किया ।
सागराइट्स ने अपना-अपना प्रजेंटेशन दिया। जिसे खासा सराहा गया।