सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सागर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी (गांधीनगर कैंपस) एवं सागर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (रातीबड़ कैंपस) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का विषय ‘स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत’ रहा।
संगोष्ठी के विषय पर प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप गंजु के उदबोधन, डॉ. गोपाल पटेल द्वारा विषय एंडोफाइट्स और तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा आनुवंशिकी अभियांत्रिकी पर दिए गए व्याख्यान में कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ज्ञानोपार्जन कर तत्पश्चात छात्र/छात्राओं ने भी विज्ञान में प्रयुक्त सिद्धांतों/पद्धतियों पर आयोजित नाटक के विषय समावेशिता एवं सशक्तिकरण के माध्यम से भाषाओं से उत्पन्न होने वाली बाधाओं को पार करने पर कविता एवं भाषण द्वारा जानकारी साझा की।