सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में शुक्रवार को धार्मिक जन मोर्चा की शाखा का गठन किया गया। इस अवसर पर एक होटल में “सद्भाव की स्थापना में धर्म गुरुओं की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न धर्मों के गुरु व विशिष्ट ने सामाजिक धार्मिक एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
अध्यक्षता जमाअत इस्लामी हिन्दी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने की। सलीम ने कहा कि धर्म सभी इंसानों को जोड़ता है और समाज में एकता, शांति और सद्भाव के लिए प्रेरित करता है। कुछ राजनीतिक लोग धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल कर उसे बदनाम करते हैं, जिनसे बचने की ज़रूरत है।
धार्मिक जन मोर्चा भारत में 2001 से कार्य कर रहा है, जिसकी शाखा का यहां गठन किया गया। फादर आनंद मुटुंगल ने कहा कि धर्म प्रेम करना सिखाता है और यही की असल तस्वीर है। ब्रह्माकुमारी लीला बहन ने कहा कि अगर समाज के अंदर नफरत, घृणा होगी तो समाज कमजोर होगा।