सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रूस और चीन ने ईरान के पास अपने नौसैनिक जहाज भेजे हैं। इस कदम को क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण और रणनीतिक संतुलन के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम वैश्विक भू-राजनीति में बदलते समीकरणों का संकेत है। फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी जैसे रणनीतिक समुद्री क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी बढ़ी है।
यदि क्षेत्रीय तनाव बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, समुद्री व्यापार और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ सकता है। कई देशों ने संयम बरतने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
रणनीतिक होर्मूज स्ट्रेट क्षेत्र में रूस, चीन और ईरान ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के तहत जहाज तैनात किए हैं. इस बीच स्विट्जरलैंड में परमाणु वार्ता और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों की खबरों ने भू-राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है.
रुस, चीन और ईरान ने मैरीटाइम सिक्योरिटी बेल्ट 2026 के तहत रणनीतिक होर्मूज स्ट्रेट क्षेत्र में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के लिए अपने जहाज तैनात किए हैं . रुसी और ईरानी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी. भू-राजनीतिक थिंक-टैंक ग्लोबल सर्विलांस ने इस कदम को अचानक और रणनीतिक रूप से बताया है.
#भारत #ताज़ाखबर #आजकीखबर #विश्वसमाचार #नईअपडेट #अंतरराष्ट्रीयराजनीति #ब्रेकिंगन्यूज़