सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ दिल्ली : अरुणाचल सीमा पर चीन से टकराव जारी, ITBP अलर्ट

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस | आईटीडीसी न्यूज़, भोपाल :नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर कई स्थानों पर चीनी सैनिकों के साथ आमना-सामना जारी है। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी सेना को आधुनिक बनाने और सैन्य तकनीक पर बड़े पैमाने पर निवेश किया है। ऐसे में पारंपरिक तरीकों से उसका मुकाबला करना चुनौतीपूर्ण होगा। राजस्थान के अलवर में जवानों को संबोधित करते हुए कपूर ने आधुनिक युद्ध में ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ITBP की सभी सीमावर्ती इकाइयों में ड्रोन प्लाटून गठित की गई हैं। बल ड्रोन पायलटों को प्रशिक्षित करने के साथ अपनी तकनीकी क्षमताओं को भी मजबूत कर रहा है।

गलवान जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी ITBP ने गलवान जैसी परिस्थितियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए ‘स्ट्राइक’ नामक नया प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया है। वर्ष 2027 के अंत तक पूरे बल को इस प्रशिक्षण से गुजारने की योजना है। इसके अलावा, ‘शौर्य कमांडो’ नामक विशेष लड़ाकू टीम भी बनाई गई है, जिसने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ जारी गतिरोध के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। सीमा पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार महानिदेशक ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में भूमिगत आश्रय और बंकर विकसित किए जा रहे हैं। हथियारों, वाहनों और सीमा चौकियों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बदलते युद्ध परिदृश्य में तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन भारत की सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी हैं।


Hashtags: #DelhiState #Delhi #अरुणाचल #चीन #जगह #टकराव #जारी #बोले #Itbp #अरुणाचलमेंचीनसे