सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: देश के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने के संकल्प के तहत, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकारी नौकरियों में चयनित 1 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया ।
प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीति की साथ कदम से कदम मिलाते हुए एम्स भोपाल की कार्यपालक निदेशक अजय सिंह के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लायी गयी। इसी के तहत भोपाल में भी रोज़गार मेले का आयोजन चिरायु मेडिकल कॉलेज में किया गया था जहाँ प्रधानमंत्री वर्चुअली चयनित अभ्यर्थियों से जुड़े।
एम्स भोपाल की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र सिंह सिसोदिया ने एमटीएस के लिए चयनित 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।