सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राधारमण ग्रुप के प्रथम वर्ष के कंप्यूटर साइंस छात्रों ने उद्योग जगत के विशेषज्ञ सुमित पाटीदार बहुमूल्य करियर सलाह प्राप्त की।
पाटीदार जो वर्तमान में पुणे के वीआईटी इन्फोटेक में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं तथा राधारमण समूह के पूर्व विद्यार्थी हैं। “सॉफ्टवेयर उद्योग में सफलता के लिए तैयारी” शीर्षक से आयोजित इस इंटरैक्टिव सत्र का उद्देश्य छात्रों को उस ज्ञान और कौशल से लैस करना था, जिसकी उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यकता है।
पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी की दुनिया लगातार विकसित हो रही है, और छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने को अपडेट रखें |
पूरे सत्र के दौरान, पाटीदार ने प्रमुख विषयों पर चर्चा की, जैसे प्रोग्रामिंग भाषाएं, फ्रेमवर्क, समस्या-समाधान दृष्टिकोण और उद्योग के रुझानों के साथ अद्यतन रहना। साथ ही निरंतर सीखने का महत्व, चुनौतियों को स्वीकार करना और एक मजबूत कार्य-नैतिकता का निर्माण करना आदि विषयों पर उन्होंने मार्गदर्शन दिया। सत्र के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए |
राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा कि सुमित पाटीदार समूह के पूर्व विद्यार्थी हैं जिन्होंने आज अपना बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने यह भी कहा की राधारमण समूह से निकले अनेकों विद्यार्थी देश और दुनिया के बड़े बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा समूह का नाम रोशन कर रहे हैं |