सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के इब्राहिम पुरा स्थित राधा वल्लभ मंदिर में मनाए जा रहा खिचड़ी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें भगवान कृष्ण के रुपों की झांकी सजाकर दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर के पंडित भूपेश आचार्य ने बताया कि बुधवार को भगवान के मनिहारी यानी चूड़ी बेचने वाले स्वरूप की झांकी सजाई गई।

अलग-अलग रूप धरकर राधा रानी से मिलने जाते थे श्रीकृष्ण। प्रसंग यह है कि भगवान बरसाना में राधा रानी से अलग-अलग रूप धरकर मिलने जाते थे। राधा रानी को जब वे चुड़ियाँ पहनाते हैं, तो उन्हें श्याम रंग की चूड़िया पसंद आती है। इस दौरान संदेह होने पर वे मनिहारी की पोटली की तलाशी लेती हैं, तो उसमें बांसुरी निकलने पर वे समझ जाती कि मनिहारी के वेश में कोई और नहीं स्वयं श्रीकृष्ण हैं। इसी तरह की लीलाएं इतवारा स्थित हित रसिक मंडली में भी की जा रही हैं। इस अवसर पर राधा-कृष्ण के भजन और पदों का संगीतमय गायन किया गया। रोज महिलाएं भजन की धुन पर भक्ति नृत्य भी करती हैं। वसंत पंचमी पर उत्सव का समापन होगा।