सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में जिला मलेरिया कार्यालय में मलेरिया माह को लेकर कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी मलेरिया माह की रूपरेखा बनाई।
बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे की उपस्थिति में समस्त टीम्स के साथ बैठक की गई।
इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि आप सभी जानते है बारिश का मौसम आने वाला है ऐसे में लार्वा पनपने की संभावना रहती है अतः सभी लोग सतर्कता एवं सामंजस्य के साथ कार्य करे, लार्वा सर्वे नियमित करे एवं नष्टिकरण करे, लोगो को मलेरिया एवं डेंगू से संबंधित जानकारी जरूर दे जिसमे डेंगू एवं मलेरिया के कारण, उपाय एवं बचाव आदि मुस्तैदी के साथ सभी काम करे, किसी भी प्रकार की कोताही न बरते।
जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि घर के अंदर एवं सभी जल पात्रों को हर सात दिवस में खाली करने के लिए लोगो को प्रेरित करे एवं प्रतिदिन पानी को ढककर रखे और लार्वा नही पनपने देने की सलाह अवश्य दे। आगामी महीनों में नियमित बारिश होना है अतः लार्वा पर नियंत्रण के साथ जनजागरुकता जरूरी है। लोगो को पेम्पलेटस, कैनोपी आदि के माध्यम से डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करे। डेंगू माह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन करे साथ ही, आंगनवाड़ी स्तर पर लोगो को जागरूक करे। साथ ही शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओ एवं आने वाली समस्त महिलाओ को डेंगू से बचाव की जानकारी जरूर दे,महिला आरोग्य समिति की बैठक में सभी को जागरूक करे। प्रत्येक जोन एवं ब्लॉक स्तर पर अंतर्विभागीय समन्वयक बैठकों का आयोजन करे, विद्यालय में बच्चो के साथ मलेरिया नियंत्रण हेतु प्रतियोगिता कराए।