सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर नूतन स्टाफ क्लब द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नव निर्मित मां सरस्वती की मूर्ति का पूजन किया गया। संगीत विभाग द्वारा मनोहारी सरस्वती वंदना एवम राग बसंत की सुंदर प्रस्तुति हुई। चित्रकला विभाग के द्वारा सुंदर सज्जा से पूरा वातावरण बसंतमय हो गया। प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल ने अपने उद्योलधन में बसंत पंचमी के पौराणिक महत्व को बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवम बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।