सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रोहित मिश्रा का चयन एनएसएस राज्य स्तर शिविर के लिए चयन हुआ 9 मार्च 2024 तक छात्र द्वारा ग्राम पनवाड़ी जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दल के सदस्य के रूप में शामिल होकर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय के लगभग 400 स्वयंसेवकों के साथ भाग लेंगे ।

इस तरह का यह पहला अवसर है जब परिसर का कोई छात्र एनएसएस के राज्य स्तर शिविर में भागदारी करेगा। इस उपलब्धि पर परिसर निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय,शिक्षा शास्त्र विद्या शाखा के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीलाभ तिवारी ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार वर्मा परिसर, प्रोफेसर सोमनाथ साहू,प्रोफेसर अशोक कुमार काछवाह, डॉ. महिमा तिवारी, डॉक्टर वरुण सौरव पोखरियाल, डॉक्टर कृष्णानंद दन्नाना ,डॉ ललित मोहन पंतोला,आचार्य डॉक्टर नरेश पांडे, श्री सुमित सक्सेना सहित परिसर के आचार्यगण एवम छात्र – छात्राओं ने बधाई दी एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया |