सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनएसएस कार्यक्रम में छात्राओं को राष्ट्रीय अवसरों की जानकारी

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, बैरागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नवागत स्वयंसेविकाओं के लिए द्वितीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के अनुभवी स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को एनएसएस में सक्रिय सहभागिता तथा गणतंत्र दिवस परेड

(आरडीसी) में चयन के लिए प्रेरित किया। आर डी कैंप एवं बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की कोर टीम के सदस्य अमित शर्मा, जो चार राज्यों की चयन टीम में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं, ने छात्राओं को आरडीसी की चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं तैयारियों के विभिन्न चरणों की

विस्तृत जानकारी दी। वर्ष 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता कर चुके आदित्य गौर एवं रिमी शर्मा ने एनएसएस के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्वयंसेविका आस्था सिंह ने प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किया, जबकि साधना त्रिपाठी की प्रेरणादायक कविता को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेविका प्रियंशी धाकड़ ने किया। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी, चयन प्रक्रिया एवं एनएसएस के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के अवसरों पर विशेष चर्चा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएसएस #अवसर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #करण