सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : निफ्ट के शिल्प बाजार में महिला पॉलिटेक्निक, एसपीए-स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, आईआईएसईआर के छात्रों ने परिदर्शन किया | शिल्प बाज़ार एक शानदार सफलता रही, जिसने प्रसिद्ध कॉलेजों के छात्रों को हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखने और सभी ने अपनी पसंद का सामान खरीदा। इसके अलावा, भोपाल स्थित NID के एक छात्र ने कहा, ‘डिजाइन के छात्रों के रूप में, हमारे लिए अपने पारंपरिक हस्तशिल्पों को सीखना और उनके मूल्य को समझना महत्वपूर्ण है।
NIFT के दो दिवसीय क्राफ्ट बाजार ‘शाश्वत’ का अंत अंततः हुआ और शिल्पकारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए| शिल्प बाजार रंगीन धागों की तरह खत्म हुआ, जिसमें हर किसी का उत्साह एक धागा बनकर बुना गया था।