सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्र01 की वर्ष 2024 की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभाषा विभाग क्षेत्रीय कार्यलय की वर्षा वर्मा ने भारत सरकार की राजभाषा नीति एवं हिंदी के प्रगामी प्रयोग के बारे में चर्चा के साथ समीक्षा भी की।
निटर भोपाल के निदेशक एवं नराकास के अध्यक्ष सी.सी. त्रिपाठी ने इस बैठक हेतु भेजे अपने सन्देश में कहा की निटर भोपाल वर्ष भर हिंदी कार्यशालाएं /प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता हे आप सभी से निवेदन हे की उसमे अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। निटर भोपाल सभी सदस्य कार्यालयों को राजभाषा के उन्नयन के लिए हर तरह का सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार हे।
निटर भोपाल के प्रभारी निदेशक प्रो बी. एल. गुप्ता ने कहा की निटर भोपाल ने हिंदी के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई हे। हिंदी में काम करने में हमें आत्मिक ख़ुशी मिलती हे। निटर भोपाल के डीन पी. के. पुरोहित ने कहा की मातृभाषा में शिक्षा ही सीखने में सबसे ज्यादा प्रभावी सिद्ध होती हे।
इस बात के प्रमाण बिभिन्न रिसर्च से भी पता चले हैं। बैठक में मैनिट के निदेशक के. के. शुक्ला,निफ्ट भोपाल के निदेशक कर्नल आशीष अग्रवाल सहित भोपाल के लगभग 50 नराकास के सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सचिव शोभा लेखवानी ने किया।