देश के दो अलग-अलग राज्यों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले और तेलंगाना के नारायणपेट में धरती हिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, दोनों स्थानों पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर क्रमशः 3.2 और 2.5 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तेलंगाना के नारायणपेट में सुबह 6 बजकर 16 मिनट 46 सेकंड पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र 16.452 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.414 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह 6 बजकर 59 मिनट 46 सेकंड पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इसकी तीव्रता 3.2 रही और इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। इसका स्थान 32.719 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.123 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य बताई गई है।
भूकंप पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों में होने वाली हलचल के कारण आते हैं। जब इन प्लेटों के बीच जमा तनाव अचानक ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है, तो धरती की सतह पर कंपन महसूस होता है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #राज्यों #सुबह #भूकंप #झटके #चंबा #तीव्रता #सीएनएन #दोराज्योंमेंसुबह