सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र में देश की पहली समुद्री रेल सुरंग का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सुरंग का करीब 7 किलोमीटर हिस्सा ठाणे क्रीक के समुद्र तल के नीचे से गुजरेगा। यह भारत के किसी भी रेल कॉरिडोर में बनने वाली पहली अंडरसी रेल सुरंग होगी। इसके पूरा होने पर बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे से होकर गुजरेगी।

यह समुद्री हिस्सा कुल 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत सुरंग खंड का भाग है, जो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से शिलफाटा तक बनाया जा रहा है। इसमें से 16 किलोमीटर हिस्से की खुदाई टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) से की जा रही है, जबकि शेष 5 किलोमीटर हिस्से का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया गया है।

जुलाई 2026 में दूसरी टनल बोरिंग मशीन ने नवी मुंबई के सावली, घनसोली से विक्रोली की दिशा में खुदाई शुरू की थी। इससे पहले पहली मशीन ने विक्रोली से बीकेसी की ओर काम शुरू किया था। दोनों मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और प्रत्येक का वजन तीन हजार टन से अधिक है। इनके कटरहेड का व्यास 13.6 मीटर है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, सावली में मशीन को सुरंग के भीतर उतारने के लिए 39 मीटर गहरी शाफ्ट बनाई गई है। परियोजना के इस हिस्से में जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों और समुद्री क्षेत्र के कारण विशेष तकनीक तथा सुरक्षा निगरानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह निर्माण भारतीय रेल इंजीनियरिंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #नवी #मुंबई #रही #देश #पहली #समुद्री #रेल #नवीमुंबईमेंबन