सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनी 19 वर्षीय युवती के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की साकेत चौकी के अंतर्गत हुई।

जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को युवती कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान आरोपी फरमान ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में युवक युवती को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। युवती ने आरोपी की ओर से दिए गए गिफ्ट भी नाली में फेंक दिए।

युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि फरमान उनकी बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था और उसे परेशान करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #मुजफ्फरनगर #युवती #मारपीट #आरोपी #फरमान #गिरफ्तार #सीएनएन #मुजफ्फरनगरमेंयुवतीसे