सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: चक्रवात मुरासु चेन्नई से 200 किमी दूर, आज रात आंध्र तट से टकराएगा; आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात मुरासु के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर की सुबह 5:30 बजे चक्रवात चेन्नई से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। इसकी गति करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अनुमान है कि यह 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के आसपास टकरा सकता है। तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और हवा के झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा है। तमिलनाडु और तेलंगाना में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को भारी बारिश तथा 3 और 4 नवंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ओडिशा में भी व्यापक बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #चक्रवात #मुरासु #चेन्नई #200 #किमी #दूर #रात #चक्रवातमुरासुचेन्नईसे