सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: त्रिपुरा के बॉक्सानगर क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कथित तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की और सरकारी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे अशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के अंतर्गत सीमा पर गेट नंबर 174 और 175 के पास कुछ लोग कथित तौर पर अवैध सामान की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया। कार्रवाई के दौरान बीएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति हेफजुर रहमान को घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर पकड़ लिया।
इसी बीच रहीमपुर कैंटामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट के तीन जवान सरकारी वाहन से बॉक्सानगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। मारपीट में जवानों को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हमलावरों ने उनके सर्विस हथियार छीनने का प्रयास भी किया और वाहन के शीशे तोड़ दिए।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बीएसएफ जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के सिलसिले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की भी खबर है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #त्रिपुरा #Bsf #जवानों #हमला #तीन #घायल #सीएनएन #त्रिपुरामेंBSFजवानों