ITDC India e-Press / Agencies

एमसीयू के पत्रकारिता विभाग में युवाओं के प्रेरणापुंज चंद्रशेखर आज़ाद और प्रखर संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। वे बाल्यकाल से ही प्रखर देशभक्ति थे। उनका जीवन और बलिदान हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।


लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने पत्रकारिता के माध्यम से स्वतंत्रता की अलख जगाई। उन्होंने प्रखरता के साथ ‘पूर्ण स्वराज्य’ की मांग को उठाया। ‘केसरी’ और ‘मराठा’ जैसे प्रख्यात समाचारपत्रों का प्रकाशन किया। उन्होंने महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन भी किया। श्रीगणेश उत्सव को उन्होंने संवाद और संचार का अभूतपूर्व उपक्रम बना दिया था।
इस अवसर पर विभाग की अध्यक्ष राखी तिवारी, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक लोकेन्द्र सिंह, रंजन सिंह, एडजंक्ट प्रोफेसर शिवकुमार विवेक और अनूप दत्ता उपस्थित रहे।

#एमसीयू #आजादजयंती #तिलकजयंती #पत्रकारिताविभाग #महापुरुषोंकीजयंती