सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्काई सोशल NGO के माध्यम से CSR (कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) के तहत भोपाल जिले में जनजाति विभाग के सहयोग से शासकीय अनु जाति कन्या महाविद्यालय छात्रावास पंचशील परिसर भोपाल की कन्याओं को पुनः प्रयोग करने योग्य सैनिटरी पैड का वितरण किया गया |

जिसमें स्काई सोशल की फाउंडर सृष्टि प्रगट, भारतीय स्टेट बैंक LHO ऑफिस से बिनय कुमार साहो, RBO ऑफिस से दीपेंद्र सिंह, छात्रावास की प्रबंधक मनीषा चौधरी और यूनिसेफ से पूजा ने मुख्य उपस्थिति दी और इसको सफल बनाया।

इसमें कन्याओं को पैडों को वितरण के साथ ही कार्यशाला आयोजित कि गई थी जिसमें उन्हें सुरौक्षित, सतत और स्वास्थ्यपूर्ण मासिक धर्म पर शिक्षित किया गया।
यह समृद्ध दृष्टिकोण मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन में सुधार लाएगा और युवा लड़कियों को उनके शैक्षणिक यात्रा में शिक्षित करेगा।