सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सागर नैलेश शाह प्रवर अधीक्षक डाकघर भोपाल संभाग भोपाल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल जीपीओ में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रवर अधीक्षक डाकघर भोपाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ डाकपाल भोपाल जीपीओ के दिशानिर्देशन में भोपाल जीपीओ के कर्मचारियों के द्वारा एक अनूठी पहल कर महिलाओ के सम्मान हेतु कुछ राशि एकत्रित की गई है जिसमे मोहित मनोचा मैनेजर आई पी पी बी का विशेष योगदान रहा।

उक्त राशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों के महिला सम्मान बचत पत्र खाता खोलने में किया गया एवं बालिकाओ की पासबुक का वितरण प्रवर अधीक्षक डाकघर भोपाल संभाग भोपाल के करकमलों से किया गया।
इसी कार्यक्रम के दौरान भोपाल जीपीओ के द्वारा आयोजित डाकघर बचत बैंक खाता शिविर में अपना अमूल्य योगदान देने एवं जनसाधारण मे डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु मोहम्मद रिजवान सलमानी एवं बारबर सलमानी समाज संगठन जिला भोपाल को भी प्रवर अधीक्षक डाकघर भोपाल के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सांथ ही भोपाल जीपीओ में फिलाटेलिस्ट के द्वारा अलग अलग समय पर आज़ादी के अमृत महोत्सव काल में विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनिया लगाई गई थी, उन्हें भी प्रवर अधीक्षक डाकघर भोपाल संभाग भोपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

डाक विभाग इस अमूल्य योगदान हेतु सभी का आभारी है एवं यही अपेक्षा की जाती है कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग इन सभी से मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में सागर नैलेश शाह प्रवर अधीक्षक डाकघर भोपाल संभाग, जयश्री राघवन वरिष्ठ डाकपाल, श्री सुनील सोलंकी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, मोहित मनोचा सीनियर मैनेजर आईपीपीबी एवं अन्य गणमान्य अतिथि कर्मचारी उपस्थित रहे।